बैगा – बिरहोर के बच्चियों के शिक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान 

प्रकाश कुमार | प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर प्रखंड में बैगा-बिरहोर जनजाति परिवार की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कस्तुरबा बालिका विद्यालय की वार्डेन सरिता कुमारी ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और उनकी बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम के तहत रामपुर स्थित बैगा टोली और बामी गांव से छह बच्चियों का नामांकन कस्तुरबा बालिका विद्यालय में किया गया। वार्डेन सरिता कुमारी ने बताया कि बैगा-बिरहोर जनजाति परिवार की बेटियों का विकास शिक्षा से ही संभव है और उन्हें लगातार शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस कार्य में वार्डेन सरिता कुमारी को विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार पासवान का सहयोग मिल रहा है। आगे भी और बच्चियों का नामांकन कराने पर बल दिया जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!