• प्रतापपुर के 4 पैक्स कागज़ में खरीदा 7.26 करोड़ धान
चंद्री पैक्स अध्यक्ष माधुरी देवी, बभने पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ पप्पू, डुमरी सह जोगीडीह पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, और प्रतापपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पर दर्ज हुवा मामला
प्रकाश कुमार, प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर प्रखंड में संचालित चार धान अधिप्राप्ति केंद्रों में धान खरीदी में घोर अनियमितता बरता गया हैं। अनियमितता के शिकायत मिलने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी मणींद्र भगत ने सोमवार को प्रतापपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच में कुल 7 करोड़ 26 लाख 50 हजार 856 रुपये का घोटाला उजागर हुआ है।
जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें चंद्री पैक्स अध्यक्ष माधुरी देवी, बभने पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ पप्पू, डुमरी सह जोगीडीह पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, और प्रतापपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शामिल हैं। इन पैक्सों में कागज पर धान की खरीद दारी की गई हैं। और गोदाम में धान नहीं पहुंचा। उपायुक्त के निर्देश पर जांच टीम ने चारों केंद्रों का जांच की। टीम में एसडीओ चतरा जहूर आलम, कार्यपालक दंडाधिकारी अनुरंजन झा और वैभव कुमार शामिल थे। जांच टीम ने पैक्सो ने काफ़ी हेरा फेरी मिला। जिसके आधार पर चारों अध्यक्षों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति में हेराफेरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने संबंधित सहकारिता पदाधिकारी से भी जवाब मांगा है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि दोषियों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








