बड़कागांव। झारखंड लोक सेवा आयोग 2023 के परिणाम में बड़कागांव प्रखंड से 7 विद्यार्थी अलग-अलग पदों पर चयनित हुए हैं। उनमें से बड़कागांव प्रखंड के गंगादोहार मध्यवर्गीय परिवार के सातवें रैंक लाने वाले रोबिन कुमार पिता संतोष कुमार माता सुनीता देवी भाई नवीन कुमार कि(वर्तमान कार्यरत झारखंड पुलिस) का बड़कागांव आने पर काली मंदिर के समीप सहयोगियों के द्वारा ढोल ताशे से जोरदार स्वागत किया। इन्होंने सबसे पहले माता काली की पूजा अर्चना की और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेते हुए सभी से मिले। मंदिर के बाहर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने आम का पेड़ देकर और माला पहनकर स्वागत किया। फिर रोबिन कुमार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विक्ट्री का साइन दिखाते हुए नीचे उतरे जहां पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने सॉल ओढ़ कर और माला पहनकर आशीर्वाद और स्वागत किया। वहीं
उनके ग्राम गंगादोहरा से आए हुए सैकड़ो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया । ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उनके गांव के निवासी भाजपा युवा नेता नंद किशोर मेहता ने बताया कि रोबिन कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे उनका प्रारंभिक गंगादोहरा में ही हुआ है उसके बाद मैट्रिक उन्होंने गर्री कला हाई स्कूल 2014 में 80.8% नंबर, इंटर मार्खम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से 2016 में 62.6% लाकर पास किया, बी एस सी केमेस्ट्री ऑनर्स 2019 में 70.25% लाकर पास किया और पिछले कई सफलता प्राप्त किए थे परंतु इनके मन में हमे बड़े अफसर बनने की ख्वाहिश थी जो आज पूरी हुई है। इस मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,उप प्रमुख वचन देव कुमार,सह सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम, मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, भवानी प्रसाद, विशाल साव, गणेश प्रसाद गुप्ता, प्रवीण कुमार,पंचम महतो,सहित और ग्रामीण मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









