बड़कागांव। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत से क्रमवार गरीब व असहाय व वृद्धों को चार धाम यात्रा सांसद तीर्थ दर्शन की तैयारी को।लेकर बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत भवन में पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसका संचालन बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी ने किया। हजारीबाग पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में शामिल तीर्थ यात्रियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा चरण पखार एवं आशीर्वाद लेकर सम्मान पूर्वक चार धाम यात्रा के लिए विदा करेंगे। जिसको लेकर सांसद प्रतिनिधियों के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेवारी सौंपा गया। सांसद तीर्थ दर्शन के लिए चयनित 65 अभिभावकों को विश्रामपुर चौक, सांढ़ चौक एवं बड़कागांव चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा।
मौके पर हजारीबाग भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, बड़कागांव मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, उरीमारी मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो,पूर्व मुखिया भीखन महतो, सुमन गिरी, बढ़न उर्फ जागेश्वर तुरी, विजय यादव, कुलेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









