झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की जिला कमेटी का विस्तार युवाओं को सौंपे जिम्मेवारी 

बड़कागांव। हजारीबाग जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को मजबूत करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने जिला कमेटी का विस्तार किया। कमेटी में कई नए युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए पद देकर जिम्मेवारी सौंपी गई है।नवगठित जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर नईम राही, रंजीत कुमार मेहता, दीपक राय और विकास बेदिया को शामिल किया गया है। वहीं सह-सचिव लखीराम मांझी, हेमंत भुइयां, मो. अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव और दयानंद मेहता को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन सचिव का दायित्व राजलाल महतो, गणेश ग़ंझू और अनन्या मुखर्जी को सौंपा गया है।

जिला प्रवक्ता के रूप में कुणाल यादव उर्फ रोहित रंजन, सतीश कुमार दास और इलियास अंसारी को नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा का नेतृत्व सरफराज अहमद को सौंपा गया है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में कौशर अंसारी, अब्दुल सलाम और रुस्तम सोहराब को नामित किया गया है। मो. कुरबान अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का सचिव बनाया गया। झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पटेल उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, सत्येंद्र मेहता और अभिषेक प्रसाद तथा सचिव सुनील शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावे किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रभु मुर्मू, सचिव सफीउल्लाह अंसारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता देवी, बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष सदन प्रसाद मेहता को बनाया गया। झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा हजारीबाग में झामुमो को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!