केरेडारी। एनटीपीसी सीबी कोल परियोजना में कोयला उत्खनन कर रही एमडीओ कम्पनी रित्विक प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रिज़वान शरीफ का मौत हार्टअटैक से हो गया। घटना मंगलवार सुबह 8.30 बजे की हैं।
कर्मियों ने बताया कि सोमवार शाम हमेशा की तरह रिज़वान शरीफ सीबी माइंस से कंपनी के गेस्ट हाउस पहुंचे। रात्रि में ही उनका तबियत खराब था। मंगलवार सुबह उठने के उपरांत रिजवान शरीफ का तबियत काफी बिगड़ने लगा। कमरे से उन्होंने सहयोगी संतोष को फोन कर कमरे में बुलाया। हालत गंभीर होते देख सहयोगी कर्मियों ने आनन फानन में रिजवान को लेकर आरोग्यम में ले कर पहुंचे जहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गया। इनके मौत से कंपनी के कर्मियों समेत परिजनों में शोक की लहर हैं। कंपनी के द्वारा रिज़वान शरीफ का शव को हवाई मार्ग से तिरुपति तमिलनाडु भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।
कर्मियों ने बताया कि बीते दिनों माइंस बंदी को लेकर हुवे विवाद के कारण रिज़वान शरीफ काफी मानसिक तनाव में थे। जिस कारण वे हमेशा परेशान रहते थे। मानसिक तनाव के कारण हार्ट अटैक होने का बात लोगो ने बताया हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








