प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर मिडिल स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित दिव्यांगता शिविर में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस आग से स्कूल को भारी नुकसान हुआ है। आगलगी की घटना में लगभग एक लाख रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए। आग से गोदाम में रखे एमडीएम का चावल, बैट्री, इनवर्टर, तार व हारमोनियम आदि उपकरण पूरी तरह जल गए। स्कूल के सहायक अध्यापक मिथलेश कुमार सोनू और विजय कुमार आदि के सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा प्रतापपुर थाना और ब्लॉक कार्यालय से अग्निरोधक यंत्र की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 402









