बड़कागांव बस के चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत परिजनों ने शव के साथ थाना में किया हंगामा मामला दर्ज

बड़कागांव। हजारीबाग मुख्य पथ के हेठ़गढा़ राममंदिर के पास बड़कागांव की ओर से तेज से आ रही लवली बस ने 4 वर्षीय बच्चें को चपेट में ले लिया। साथ ही बच्चें को घसीटते हुए 10 मीटर दूर ले गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 8:10 बजे की हैं।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा बगल के आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही लवली बस जे एच 12 डी 5625 ने अपने चपेट में ले लिया। बस के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया । जहां ईलाज के दौरान बच्चें की मौत हो गई। मृतक चार वर्षीय जितु कुमार पिता मिथुन कुमार हेठगढा़ निवासी था।

जिसको लेकर मृत बच्चें के परिजन थाने में आवेदन देकर कहा है कि हमलोग बच्चें को लेकर आरोग्यम अस्पताल गए थे इसी बीच गाड़ी के मालिक से बातचीत हुई वहीं गाड़ी मालिक राकेश कुमार यादव पांच -छः दबंग व्यक्ति को लेकर आरोग्यम अस्पताल पहुंचा और ईलाज में अधिक खर्चा होने की बात कहकर अपने जिम्मे में लेकर आयुष्मान हांस्पिटल ले गया जहां सीटी स्कैन के बाद रांची रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही बच्चें की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने गाड़ी ड्राइवर की लापरवाही और मालिक राकेश कुमार यादव द्वारा ईलाज ठीक से नहीं कराने के कारण बच्चें की जान जाने के बात कहीं गई। वहीं बच्चे के शव को लेकर थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने बच्चें के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!