पूर्व मंत्री के बाउंसर समेत 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भेजा जेल, कोयला खनन व परिवहन चालू

18 दिन बाद पुलिस के पहल पर शुरू हुआ एनटीपीसी के सीबी कोल परियोजना से कोयला खनन व परिवहन

केरेडारी। एनटीपीसी के सीबी कोल परियोजना के अधिग्रहीत क्षेत्र में गैर मजरुआ जमीन में बने चिमनी भट्ठा व चारदीवारी को तोड़ने के विरोध में बैठे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा 17 दिनों तक परियोजना से कोयला ट्रांसपोर्टिंग व खनन का कार्य बंद रखा। बंदी के दौरान मंत्री अपने बाउंसरों व समर्थकों के सहयोग से परियोजना क्षेत्र में तोड़ फोड़, वाहन मालिक का अपहरण कर मारपीट करने, चालकों के साथ मारपीट करने, वाहनों में तोड़ फोड़, वाहन मालिकों पर जानलेवा हमला करने समेत कई घटनाओं को अंजाम दिये। पूर्व मंत्री व उनके समर्थकों के द्वारा परियोजना क्षेत्र में उत्पात मचाने पर जिला पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुवे बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। जिला के कई थानों से पहुंचे पुलिस बल ने घटनाओं के अंजाम देने के मामले में पूर्व मंत्री के एक बाउंसर अभिषेक समेत जोरदाग से प्रमोद साव, नारायण साव, जयनारायण महतो, दिलीप साव, पचड़ा के मुकेश ठाकुर, दिलीप साव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों से केरेडारी पुलिस ने पुछताछ कर जेल भेज दिया।

 

पुलिस प्रशासन के सहयोग से शुरू हुआ सीबी कोल परियोजना से कोल खनन व परिवहन

1 अगस्त को एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ धरने में बैठे योगेंद्र साव अपने समर्थकों के 17 अगस्त तक परियोजना क्षेत्र में खनन व परिवहन का कार्य को रोके रखा। जिसे 18 अगस्त को जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से सीबी कोल परियोजना से ट्रांसपोर्टिंग व उत्खनन का कार्य शुरू कराया गया। परिवहन शुरू होते ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। बताते चलें कि सीबी कोल परियोजना में उत्खनन व परिवहन और केडी परियोजना से ट्रांसपोर्टिंग बंद होने से एनटीपीसी प्रबंधन को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ हैं। इसके अलावा यहां से चलने वाले लगभग 9 सौ वाहन सड़क में खड़े थें। जिससे यहां के स्थानीय वाहन मालिकों को प्रति दिन 1.50 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!