जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने रैयतों के हक अधिकार के लिए रित्विक कम्पनी के कार्यालय गेट पर किया प्रदर्शन, त्रिपक्षीय वार्ता कराने का किये मांग

एनटीपीसी रैयतों के बने संरचनाओं का सरकार के द्वारा निर्धारित दर से करें भुगतान : बालेश्वर कुमार

 

केरेडारी। एनटीपीसी के चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना में माइंस विस्तार को लेकर विस्थापित परिवारों के संरचना व जमीन का मिलने वाला क्षतिपूर्ति में काफी विसंगति हैं। इसी मामलों को लेकर जेएलकेएम नेता सिल्ली विधान सभा के प्रत्याशी रहे देवेन्द्र महतो, बड़कागांव विधान सभा के प्रत्याशी बालेश्वर कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को रित्विक कम्पनी के पगार स्थित साइट कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किए। साथ ही रित्विक कंपनी से रैयतों के हक अधिकार के लिए निति संगत वार्ता किये। रित्विक कम्पनी के अधिकारी मनोज सिन्हा और रवि सिन्हा के साथ वार्ता करते हुवे रैयतों के साथ उनके मांगो पर विचार करते हुवे त्रिपक्षीय वार्ता करने मांग किये। यहां बालेश्वर कुमार ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के फ्रायकले ब्रिक फैक्ट्री के चिमनी व चारदीवारी ,मकान आदि संरचना में निर्धारित रेट को कंपनी के द्वारा सार्वजनिक करने का मांग किये। आरोप लगाया कि यहां सभी को अलग-अलग दर पर विस्थापन का क्षतिपूर्ति राशि दी जा रही है। इन्होंने कर्मियों से कहा कि सभी रैयतों को सरकार के द्वारा निर्धारित दर से संरचना का भुगतान एक सामान किया जाएं। इसके अलावा जोरदाग के कुछ लोगों को गत दिन हुए गिरफ्तारी पर भी चर्चा किया गया। जिसमें कहा कि हमारे शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया हैं। हाईवा ओनरों के साथ हुए मारपीट में गिरफ्तारी हुआ है। जेएलकेएम नेता देवेन्द्र महतो, बड़कागांव विधान सभा के प्रत्याशी बालेश्वर कुमार के मांगो व त्रिपक्षीय वार्ता पर कर्मियों ने कहा मुआवजा एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा दिया जाता हैं। इन्होंने कम्पनी के लोगों को अवगत कराकर प्राप्त निर्देशों पर कार्य करने पर सहमति जताया।

जेएलकेएम के प्रदर्शनकारियों को निजी लाभ को लेकर धरने में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक के धरना स्थल में ले जाने का पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो के द्वारा की गई। परंतु जेएलकेएम के प्रदर्शनकारियों ने बात पर सहमति ना बना कर दूसरी जगह बैठक किया।

प्रदर्शन के दौरान शंकर साव, मिथिलेश दांगी, लीलाधन प्रजापति, प्रयाग राणा, बसंत यादव समेत सैकड़ों जेएलकेएम के कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!