बड़कागांव में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पुरी पूजा के उपरांत होगा मेला का आयोजन

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड स्थित राम जानकी मंदिर में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को राम जानकी मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को स्नान ध्यान एवं नए आकर्षक वस्त्र पहनाया गया। तत्पश्चात पुजारी चिंतामन महतो द्वारा पूजा अर्चना के दौरान भगवान के समक्ष छप्पन भोग परोसा गया। इसमें सबसे पहले भगवान का सबसे प्रिय भोग चिरायता का शरबत परोसा गया। तत्पश्चात दूध, दही, मधु, आम, किसमिस, बादाम, खीर, पूड़ी, चना, चावल, दाल, साग, पनीर वगैरह कई प्रकार की मिठाई कुल 56 प्रकार की भोग को परोसा गया। पूजा अर्चना के उपरांत पुजारी चिंतामन महतो ने दर्जनों श्रद्धालुओं को भोग में चढ़े प्रसाद ग्रहण करवाया। आज गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने एवं मेला देखने बड़कागांव राम जानकी मंदिर आएंगे, भगवान का दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। आज शाम लगभग 5:00 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर क्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा तत्पश्चात उन्हें 9 दिनों के लिए रेंज ऑफिस प्रेम नगर स्थित मौसी बाड़ी ले जाया जाएगा।

बताते चलें कि बड़कागांव प्रखंड में 75 वर्ष पूर्व 1941 में रथ यात्रा का शुभारंभ का शुरुआत की गई थी महेश्वरी पंडा के पिता गोविंद पंडा, अवधेश मिश्रा के पिता नंदकिशोर मिश्रा, तिलानाथ महतो, वगैरह प्रबुद्ध लोगों के प्रयास से किया गया था। तब से लेकर अब तक स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से रथ मेला एवं पूजा का कार्य शांतिपूर्वक किया जा रहा है।

छप्पन भोग प्रसाद ग्रहण करने वाले एवं मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुजारी चिंतामणि महतो, पिंटू गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कुमार, बुधन महतो ,कृष्णा प्रजापति, कीर्तन महतो,संजय कुमार, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, सतनारायण महतो, भुनेश्वर महतो, किशोर कुमार ,संतोष ठाकुर, बंधन महतो ,जगन्नाथ महतो, रविंद्र श्रीवास्तव, शहेस कुमार, पदुम महतो ,कोलेश्वर महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *