बड़कागांव विधायक ने किया हुदवा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास ग्रामीणों में खुशी 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

बड़कागांव : प्रखंड के चेपाकला पंचायत के ग्राम मंझली डाडी में मुख्य पथ हुदवा से शोभीलाल महतो के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर किया।

यह निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा कराया जाएगा, जिसकी स्वीकृत प्राक्कलित राशि ₹31,45,946 है। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा वर्षा से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। विकास की गति इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

मौके पर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद,आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,उदय मेहता,अवध कुमार,सत्यजीत विद्या अलंकार, कामेश्वर महतो, लालमणि महतो, मेवालाल नाग, टेकलाल महतो, अशोक महतो, हुसैनी महतो, तिलेश्वर महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *