प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर पुलिस ने गुरुवार को आसपास थाना क्षेत्र के नीमा मोड़,थाना गेट, कस्तूरबा विद्यालय सहित कई अन्य जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया। प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि एंटी क्राइम व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों को काग़जात सहित अन्य की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना भी बढ़ गई है। जिसमे नाबालिग लड़को को वाहन नही चलाने की बात कही गई है। वही कई बाइक सवार लोगो का चालाना भी काटा गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 194








