बड़कागांव थाना के अपराधियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार आत्मसमर्पण का दिए निर्देश

केरेडारी। बड़कागांव थाना के प्राथमिकी अभियुक्त सहदेव महतो उर्फ सुभाष जी उर्फ अनुज महतो, पिता मोती महतो व नताशा पति सहदेव महतो कुठान थाना केरेडारी के घर व केरेडारी बजार में पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने ढ़ोल बजा कर इश्तिहार चिपकाते हुवे 30 (तीस) दिनो के अन्दर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश परिजनों को दिए। आगे कहा की आत्मसमर्पण नहीं करने पर विधिवत कुर्की जप्ती की कार्रवाई किया जायेगा।
उक्त अपराधियों पर बड़कागांव थाना काण्ड संख्या- 222/20, धारा-147/ 148/ 149/ 385/ 387/ 342/ 415/ 120 बी/ 17 सीएलए एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त हैं। इस दौरान केरेडारी व बड़कागांव पुलिस कर्मी मौजूद थें।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!