हजारीबाग उपायुक्त ने की केरेडारी मुख्यालय का औचक निरीक्षण कार्यालय के विधिव्यवस्था का जाना हाल

केरेडारी। हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय शनिवार को केरेडारी अंचल सह प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय ने अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सरकारी दस्तावेज़ उपस्तिथि पंजी, कैसबुक, कार्यालय का विधिव्यवस्था का हाल जाना। प्रखंड कार्यालय में क्षेत्र भर में चल रहे  मनरेगा योजना, अबुआ आवास, 15 वें वित्त योजना समेत अन्य विकास योजनाओं के व्यय पंजी का जांच किए। जांच में मिलें त्रुटियों को उपायुक्त ने सुधार करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए। उपायुक्त ने केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल व बीडीओ विवेक कुमार को कोल परियोजना के अधिग्रहण क्षेत्र में विकास योजनाओं का कार्य नहीं करने का निर्देश दिए।
उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान केरेडारी मुख्यालय में व्याप्त समस्याओं को सुना। यहां उपस्थित अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल बीडीओ विवेक कुमार ने व्याप्त बिजली समस्या, पेयजल की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराएं। उपायुक्त ने कर्मियों केरेडारी में व्याप्त समस्याओं को जल्द ही दूर कराने का भरोसा दिये।
मौके पर अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार, बीपीओ सुमन कुमार समेत कई लोग मौजूद थें।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!