केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के गर्री कलां पंचायत के उप मुखिया कैलाश महतो के पुत्र सत्यम कुमार निराला का चयन झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण इंस्ट्रक्टर परीक्षा में सफलता हासिल कर डिपार्टमेंट में ट्रेनी ऑफिसर बना। सत्यम झारखंड सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामगढ़ में वेल्डर डिपार्टमेंट में बतौर प्रशिक्षक अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिला। झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के द्वारा सत्यम को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। सत्यम के नियुक्ति से परिवार समेत गांव में खुशी का माहौल हैं। ग्रामीण घर पहुंच कर कैलाश महतो को बधाई दे रहे हैं।
मजदूरी के साथ किए जन सेवा, बेटे ने सफलता हासिल कर बढ़ाया पिता का मान
सत्यम के पिता पंचायत चुनाव में उप मुखिया के पद पर हैं। राज मिस्त्री के दौरान उप मुखिया कैलाश महतो जन सेवा से जुड़े रहें। और बीते पंचायती राज चुनाव में उप मुखिया बने। इन्होंने बताया कि मै राजमिस्त्री के कार्य करता था। मजदूरी करके ही अपने पुत्र को पढ़ाया। सत्यम झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2024 आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल की। सफलता पर ट्रेनी ऑफिसर सत्यम ने कहा कि शिक्षा से सब कुछ संभव है। सभी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के एक मात्र सुगम मार्ग शिक्षा है। उप मुखिया के पुत्र की सफलता पर ग्रामीणों समेत आस पड़ोस के लोगों ने पिता पुत्र को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस सफलता पर डॉक्टर चंदन कुमार, सेवा निवृत्ति शिक्षक राजेंद्र महतो, बालेश्वर राणा, मिथलेश राम, दिलीप कुमार गोस्वामी, विश्वनाथ कुमार, बादल समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे