प्रकाश कुमार प्रतापपुर(चतरा)
क्षेत्र में आगामी सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने हेतु मंगलवार को प्रतापपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता अंचल पदाधिकारी विकास कुमार टुडू एवं पुलिस निरीक्षक अमरदीप कुमार ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का सफल संचालन मिस्टर आलम अशरफी द्वारा किया गया। यह पूरी बैठक थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।
अंचल पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक ने पूजा समितियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा कि ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।वही पुलिस ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया और जमीन पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।बैठक के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:
राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव, सम्मुख यादव, प्रेम कुमार, रंजीत पासवान, रोहित यादव, संजय यादव, संतोष राना, सूर्यदेव यादव, और राजन गुप्ता सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





