सावन के अंतिम सोमवारी पर बुंडू के नर्मदेश्वर शिव मन्दिर में सैकड़ों भक्तों ने किया जलाभिषेक

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के बुंडू में सावन के अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर बुंडू के प्राचीन मनोकामना बाबा नर्मदेश्वर शिव मन्दिर में शिव भक्तों द्वारा जल अभिषेक किया गया। इससे पूर्व शिव भक्तों के द्वारा जल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के शिव भक्तों ने महिला, पुरुष, बच्चे एवं बच्चियों ने काफी संख्या में भाग लिये और 11 किलोमीटर पैदल चल कर शिव गंगे कोती नदी के उद्गम स्थल से जल लेकर बाबा नर्मदेश्वर का जला अभिषेक कर दर्शन किये। और अपने-अपने मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा बुंडू का प्राचीन शिव मंदिर मनोकामना शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां पर शिवजी एवं नंदी बाबा प्राकृतिक रूप से विराजमान है। यह मंदिर लगभग 125 वर्ष पुरानी है।

यहां पर जो भी भक्त सच्चे दिल से पूजा कर मन्नत मांगते हैं उनकी मुरादे पूरी होती है। यह मंदिर केरेडारी से 19 किलोमीटर, टंडवा से 27 किलोमीटर और बचरा से 11 किलोमीटर के दूरी पर स्थापित है। यहां के शिव मंदिर में नंदी बाबा प्राकृतिक रूप से सुशोभित है। जिसे लोग काफी संख्या में दूर-दूर से देखने एवं दर्शन करने आते हैं।

जल कांवड़ यात्रा में पुरोहित नरेश पांडे , मुखिया तुलसी तुरी, पंचायत समिति रंजीत तुरी, डॉ विनोद शर्मा, डॉ नारायण साव, अर्जुन प्रजापति, लक्ष्मण साहू, विजय यादव, राजेश साव, परमेश्वर गंझू, पवन कुमार साहू, आनंद साव,राकेश यादव, सुनील कुमा यादव, राकेश प्रजापति, अनुज कुमार, मनोज गंझू, रवि गंझू, सागर गंझू, कृष्ण गंझू, सुजीत गंझू,सुनीता देवी, शांति देवी, रंगीला देवी, शीला देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, मालती देवी, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, संध्या कुमारी, सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, बबीता कुमारी, रानी कुमारी, रिमझिम कुमारी, सपना कुमारी, फोचो कुमारी, सोनाली कुमारी, राधिका कुमारी, उज्जवल कुमार, शैलेश कुमार, राजन कुमार,रोहित कुमार, दीपक कुमार, नैना काजल, रिया कुमारी, समाजसेवी शिव शंकर साव सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!