बड़कागांव। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन हो जाने के बाद बड़कागांव के पत्रकारों द्वारा विकास रंजन के आवास में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन गिरि एवं संचालन नरेश कुमार ने किया। अग्रसेन गिरी अपने अध्यक्ष भाषण में कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने झारखंड के निर्माण एवं संवारने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पत्रकार नरेश कुमार ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन थे। संजय सागर ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड अलग राज्य करने में ही ,नहीं बल्कि सामंत वादियों के खिलाफ संघर्ष कर झारखंड के मूल निवासियों को हक और अधिकार दिलाने का काम किया।मौके पर सदानंद शर्मा,आनंद राज, विकास रंजन चौरसिया, शिवनारायण साहू, रंजीत साव, शिव शंकर कुमार, पिंटू कुशवाह,पंकज ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 275









