कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बड़कागांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे उनके बेहतर कार्यों का सराहना की।

सुश्री प्रसाद ने कहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका पूरा जीवन झारखंड राज्य के निर्माण और यहां के मूल निवासियों, विशेषकर आदिवासियों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। गुरुजी ने झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने अपने संघर्ष और दूरदर्शिता से एक अलग राज्य के सपने को साकार किया। जिससे यहां के लोगों को उनका हक और पहचान मिली। शिबू सोरेन ने न केवल राजनीतिक स्तर पर बल्कि सामाजिक स्तर पर भी लोगों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किये। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों की आवाज बुलंद की। उनका सादगी भरा जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही हम एक मजबूत और समृद्ध झारखंड का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!