सलगा के प्रभात कुमार एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में हांगकांग में करेगा देश का प्रतिनिधित्व

केरेडारी। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है ये कहावत को चरितार्थ कर दिखाया हैं केरेडारी के लाल ने। हज़ारीबाग जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र सलगा के रहने वाले उमेश प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार ने अपने मेहनत और काबिलियत से एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप 2025 में जगह बनाया हैं। झारखंड के प्रभात कुमार 1 से 9 अगस्त तक हांगकांग में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस मामले में प्रभात कुमार ने कहा कि एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप 2025, 1 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक हांगकांग में आयोजित किया गया हैं। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हैं जो एशियन चेस फेडरेशन और फिडे द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद उक्त प्रतियोगिता में चयन होता हैं। मैं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ। एशिया के श्रेष्ठ एमेच्योर खिलाड़ियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!