घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा व रोजगार के लिए केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग को किया जाम
केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित डामहा बागी बिजली सब स्टेशन में कार्यरत स्विच ऑपरेटर उदय कुमार का मौत 33 हजार वोल्ट का करंट लगने से हो गया। मृतक केरेडारी थाना क्षेत्र के लोचर गांव का रहने वाला हैं। युवक के मौत से पत्नि बसंती देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। मृतक अपने पीछे पत्नि समेत एक बेटा व एक बेटी को छोड़ गया हैं। घटना रविवार दोपहर 1 बजे की हैं।
घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के मुआवजा, मृतक के पत्नि के जीवन यापन के लिए रोजगार, बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था कराने का मांग को लेकर केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग को फोर लाइन के समीप बंद कर दिया। सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की लंबी कतार लग गईं। कोल ट्रांसपोर्टिंग का कार्य पूर्ण रूप से बंद हो गया।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक उदय कुमार डामहा बागी बिजली सब स्टेशन में स्विच ऑपरेटर का काम करता था। रविवार को सब स्टेशन के 33 हजार वोल्ट डीपी में अचानक ब्रेक डाउन हो गया। उदय ने अपने सहयोगी करम मोड फीडर से 33 हजार वोल्ट का सर डाउन लेकर काम करने पोल में चढ़ा। काम करने के दौरान अचानक करम मोड सब स्टेशन से बिजली को चालू कर दिया गया। बिजली चालू होते ही युवक पूरी तरह से बिजली के चपेट में आ गया। और युवक की मौत बिजली पोल पर ही हो गया। करंट लगते ही युवक का शव पोल पर झूलने लगा। युवक के मौत के उपरांत डामहा बागी बिजली सब स्टेशन में कार्यरत अन्य कर्मियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में पहुंचे परिजनों ने युवक का शव देख कर दहाड़े मार कर रोने लगे। और मुआवजा के मांग को लेकर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। परिजनों ने करम मोड के कर्मियों पर पुरानी दुश्मनी को लेकर बिजली चालू करने का आरोप लगाया हैं। घटना के उपरांत बिजली विभाग के कोई कर्मी ने सुध नहीं लिया। जिस कारण शव बिजली के पोल में झूल रहा हैं। परिजनों ने कहा जबतक बिजली विभाग का कर्मी नहीं आएगा सड़क जाम रहेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 579








