झारखंड कॉलेज बड़कागांव का शानदार प्रदर्शन : लगातार 11 वें वर्ष भी रहा शत-प्रतिशत रिजल्ट

बड़कागांव। झारखंड कॉलेज बड़कागांव ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है, लगातार 11वें वर्ष इंटरमीडिएट कला (आर्ट्स), वाणिज्य (कॉमर्स) और विज्ञान (साइंस) संकायों में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। यह उपलब्धि बड़कागांव जैसे सुदूर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वर्ष 2025 की परीक्षाओं में, तीनों संकायों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्ट्स संकाय में सचिन कुमार ने 412 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आदित्य कुमार ने 393 और सोनी कुमारी ने 391 अंक प्राप्त किए. अन्य उल्लेखनीय छात्रों में तराना परवीन (375), शिल्पी (354), त्रिदेव कुमार (350), फिजा (351), सावन कुमार (347), अमित मिर्धा (345), नरेंद्र कुमार यादव (344), और मोहम्मद आतिफ रजा (341) शामिल हैं।

कॉमर्स संकाय में अमन कैफ ने 359 अंक और मोहम्मद आदिल ने 348 अंक प्राप्त किए, जबकि साइंस संकाय में विशाल कुमार ने 360 अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

सामूहिक रूप से, आर्ट्स संकाय के 257 छात्रों में से 152 ने प्रथम श्रेणी, 101 ने द्वितीय श्रेणी और 2 छात्रों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की, जबकि केवल 2 छात्र अनुपस्थित रहे. कॉमर्स संकाय में, सभी 8 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 5 ने प्रथम श्रेणी और 3 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की. साइंस संकाय के 12 छात्रों में से 5 ने प्रथम श्रेणी और 7 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।

कॉलेज के प्राचार्य विनोद यादव ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कॉलेज कम फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के अपने मिशन को जारी रखेगा. कॉलेज सचिव श्याम सुंदर तिवारी ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक मोहम्मद शमशेर अंसारी, प्रोफेसर रंजीत कुमार साव, मोहम्मद मुदस्सर, सूरज कुमार दास, धर्मनाथ कुमार, सत्यनारायण साव, किरण कुमार, रंजीत कुमार विश्वकर्मा और सफाईकर्मी हुलास देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!