बड़कागांव में शांति और सद्भाव का संदेश : अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों के द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च बड़कागांव के विभिन्न संवेदनशील और घनी आबादी वाले इलाके मुस्लिम मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला, राय मोहल्ला, और अंबेडकर मोहल्ला में किया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति का संदेश पहुंचाने के लिए सोनपूरा और महुदी गांव के राणा मोहल्ला में भी मार्च किया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई कर्मी मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!