केरेडारी। सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना के एमडीओ सुश्री इंफ्रा कंपनी के सौजन्य से बुधवार को केरेडारी के जोरदाग मुंडा टोली में भव्य गणपति पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों और स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस अवसर पर सीसीएल कंपनी के जीएम अमरेश कुमार ने भाग लिया। उन्होंने सुश्री इंफ्रा कंपनी को बधाई देते हुए कहा कि यह कंपनी ग्रामीणों और श्रमिकों के साथ मिलकर सहयोगात्मक तरीके से कार्य कर रही है जो वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कोल खनन कार्य के साथ-साथ कंपनी सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
मौके एमडीओ सुशी इंफ्रा के जीएम आरएस यादव ने कहा कि आज जिस तरह से श्रमिकों और ग्रामीणों ने मिलकर गणपति पूजा का भव्य आयोजन किया है। वह पूरे समाज के लिए एक मिसाल है। इससे न केवल धार्मिक भावना प्रकट होती है बल्कि आपसी भाईचारे और सामंजस्य को भी बल मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुश्री इंफ्रा कंपनी आगे भी इसी तरह स्थानीय लोगों के साथ सहयोग और सामंजस्य बनाकर काम करेगी।
मौके पर अनिल मुंडा, अमित माली, ज्ञान पासवान, अखिलेश पासवान, बसंत साव, प्रेम रंजन पासवान, कालो राम, शंकर सोनी, चोहान राम, मुकेश महतो कुंदन पाठक, उमेश साव, संतोष सिंह, लखन साहू, सुरेश साहू, शमीम अंसारी, महेंद्र सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









