विस्थापितों को उनका हक और अधिकार दिलाकर ही रहूंगा- रोशन लाल चौधरी

विधायक रोशन लाल चौधरी का मेहनत ला रहा है रंग जल्द बनेगा विस्थापन आयोग

विधानसभा में विधायक रोशन लाल चौधरी के सवालों पर मिला जवाब

 

बड़कागांव रिपोर्टर अनुज कुमार यादव

बड़कागांव। राज्य में भू अर्जन और विस्थापन अधिनियमों में भू अर्जन विस्थापन पुनर्वास मुआवजा भुगतान की नीति अलग-अलग रहने के कारण राज्य के मूल निवासी आदिवासियों के विस्थापन के बाद उचित पुनर्वास पुनर्स्थापना मुआवजा भुगतान भी अलग-अलग होता है। विस्थापित परिवारों के दर्द को समझते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर विस्थापन आयोग गठन करने की मांग प्रमुखता के साथ रखा था। जिसके बाद जुलाई 2024 में राज्य कैबिनेट की बैठक में 90 दिन के अंदर विस्थापन आयोग के गठन करने का निर्णय के बावजूद अभी तक विस्थापन आयोग का गठन नहीं हो पाया। इसके बाद पुनः बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने 4 अगस्त 2025 को विधानसभा में विस्थापन आयोग गठन करने के मुद्दे को प्रमुखता से रखा। इन्होंने कहा कि अभी तक विस्थापन आयोग का गठन नहीं होने के कारण विस्थापन के पश्चात एक दो पीढ़ी के बाद विस्थापितों के परिवार की स्थिति दयनीय हो जा रही है। विस्थापितों के अधिकार को निश्चित करने के लिए विस्थापन, पुनर्वास, पुनर्स्थापना नीति को समरूप करते हुए जल्द से जल्द विस्थापन आयोग का गठन किया जाये। ताकि हमारे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण झारखंड के विस्थापितों को उनका हक और अधिकार मिल सके। जिसके आलोक में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार के द्वारा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रश्न के जवाब में कहा गया है कि आयोग के सुचारू रूप से संचालन हेतु झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग का गठन शक्ति एवं कार्य प्रणाली आदि के लिए निर्माण से संबंधित झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन कार्य का नियमावली 2025 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है बस नियमावली प्रारूप को लागू करने का प्रक्रिया जारी है।

इस संबंध में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मैं विस्थापन के मुद्दे को लेकर काफी गंभीर हूं क्योंकि हमारे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण झारखंड में विस्थापितों का सबसे बड़ा दर्द यही है जिसको लेकर मैं पहले भी सड़क पर विस्थापन आयोग का मांग करता रहा हूं अब बड़कागांव विधानसभा के जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचने का काम किया जिसके बाद मैं अब विस्थापितों के दर्द को आम सभा के पटल पर रखने का काम कर रहा हूं। हमारा एक ही उद्देश्य है की विस्थापितो को उनका हक और अधिकार दिलाकर ही रहेंगे। विस्थापन आयोग का गठन हो जाने से हमारे बड़कागांव विधानसभा के विस्थापित तो सहित संपूर्ण झारखंड के विस्थापितों की समस्या का समाधान होगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!