बड़कागांव। करमा पूजा एवं ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम मुख्य चौक पर शाम करीब 6:00 बजे जिला प्रशासन के निर्देशन एवं बड़कागांव प्रखंड प्रशासन के नेतृत्व में मॉक ड्रिल (धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का डेमो) का प्रदर्शनी की गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, बादम पंचायत के पूर्व मुखिया दीपक दास सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान शामिल थे। मॉक ड्रिल के पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा बादम मुख्य चौक से मस्जिद चौक तक फ्लैग मार्च किया गया। मौके पर प्रशासन के द्वारा कहा गया कि किसी भी धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा सीधे कार्रवाई नहीं की जाती है। बल्कि सर्वप्रथम प्रदर्शनकारियों को समझा बूझकर हट जाने की अपील करती है। जब प्रदर्शनकारी हटने का नाम नहीं लेते हैं तो कई बार प्रदर्शन करी को चेतावनी दी जाती है। इसके बावजूद भी लोग समझने बुझने का प्रयास नहीं करते हैं तो पानी का बौछार, अश्रु गैस के माध्यम से भीड़ को तितर -बितर करने का प्रयास किया जाता है। फिर भी भीड़ नियंत्रण में नहीं होती है तब मजबूरन लाठी चार्ज, हवा फायरिंग के बाद अंतिम स्थिति में गोली छोड़ी जाती है। आगे प्रशासन ने कहा कि इस मॉल ड्रिल के माध्यम से लोगों को यह संदेश प्रशासन देती है कि भीड़ पर कभी भी पुलिस प्रशासन सीधे कार्रवाई नहीं करती है। इसलिए कहीं भी यदि धरना प्रदर्शन लोग करते हैं तो भीड़ को हटाने का हर संभव प्रयास किया जाता है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ भी उमड़ पड़ी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









