मृत दीपक के परिजनों ने ग्रामीणों पर लगाया पीट कर हत्या करने का आरोप, थाना घेरा किया सड़क को जाम
केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड में बुलेट मोटर साईकिल दुर्घटना में चालक समेत एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सड़क दुर्घटना में केरेडारी के दो लोगों के मौत से गांव में कर्मा पूजा का उल्लास फीका पड़ गया। सड़क दुर्घटना में मोटर साईकिल चालक केरेडारी के खपिया निवासी देवशरण साव के पुत्र गोलू उर्फ दीपक कुमार ( उम्र 24 वर्ष) व केरेडारी निवासी चोहन महतो के बेटी आरती देवी (32 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं खपिया के रविन्द्र कुमार, निखिल कुमार व केरेडारी के मुकेश महतो के बेटी मानवी कुमारी, मुकेश के सास उगनी देवी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज हजारीबाग में चल रहा हैं। घटना बुधवार रात्रि 10.30 बजे केरेडारी के राम जानकी मंदिर के सामने की हैं। केरेडारी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह घटना स्थल से दुर्घटना ग्रस्त बुलेट मोटर साईकिल को जब्त कर थाना ले आई।
घटना के संबंध ग्रामीणों ने बताया कि कर्मा पूजा के रात्रि लगभग 10.30 बजे मृतक दीपक अपने दोस्तों के साथ बुलेट गाड़ी में सवार हो कर कोदवे से घर केरेडारी के ओर आ रहा था। इसी दौरान मोटर साईकिल सवार युवक अनियंत्रित हो कर केरेडारी बड़कागांव मुख्य मार्ग में केरेडारी के राम जानकी मंदिर के समीप कर्मा पूजा देख कर लौट रहे चोहन महतो के पुत्री आरती देवी, चोहन महतो की पोती, समधीन को चपेट में ले लिया। साथ ही मोटर साईकिल सवार भी गिर गए। इस घटना में मोटर साईकिल चालक केरेडारी के खपिया निवासी देवशरण साव के पुत्र गोलू उर्फ दीपक कुमार ( उम्र 24 वर्ष) व केरेडारी निवासी चोहन महतो के बेटी आरती देवी (32 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं खपिया के रविन्द्र कुमार, निखिल कुमार व चोहन महतो की पोती, समधीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रविन्द्र कुमार का एक पैर टूट गया हैं।
बताया जाता हैं मृतक महिला अपने दादी के श्राद्ध कर्म में शामिल में होने केरेडारी पहुंची थी। 4 सितंबर को दशकर्म था। मृतक महिला अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चे छोड़ गईं हैं। मृतक आरती के परिजनों के द्वारा बाइक चालक, गाड़ी मालिक पर मामला दर्ज के लिए थाना में आवेदन दी हैं।
मृतक के परिजनों ने पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप, विरोध में थाना का किया घेराव वाहन रोके
सड़क दुर्घटना में मृत दीपक कुमार के परिजनों ने केरेडारी के रामजनकी मंदिर के स्थानीय ग्रामीणों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने केरेडारी थाना का घेराव करते हुवे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का मांग करते हुवे हत्या का आवेदन सौंपा। परिजनों ने कहा कि घटना के उपरांत कुछ स्थानीय लोगों ने घायलों व बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया हैं। ग्रामीणों के पिटाई से दीपक का मौत होने का आरोप लगाया हैं। थाना घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों को केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा काफी समझाने प्रयास किए परंतु सफल नहीं हो सके। आक्रोशित परिजनों ने घटना में शामिल लोगों के गिरफ्तारी के मांग को लेकर गुरुवार शाम 4 बजे टंडवा हजारीबाग मुख्य मार्ग को केरेडारी मुख्य चौक में जाम कर दिया। इस दौरान परिजनों ने जम कर हंगामा किया। थाना प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आश्वाशन पर परिजनों ने जाम को हटाया। थाना प्रभारी ने कहा मामले में अनुसन्धान जारी हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मामले में गंभीरता से कार्रवाई किया जायेगा। मृतक युवक दिल्ली में रह कर पढ़ाई के साथ साथ काम करता था। घटना से गांव में शोक की लहर हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









