करमा व ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर प्रतापपुर में किया गया शांति समिति की बैठक 

प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)

चतरा जिले के प्रतापपुर थाना में बुधवार को करमा और ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक अमरदीप कुमार ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने किया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अमरदीप कुमार ने बताया कि करमा डाल विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है क्योंकि इस वर्ष अधिक बारिश होने के कारण सभी नदी तालाबों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों, राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं और शांति समिति के सदस्यों से विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!