विधायक ने रहरिया में तेजस्वी फ्यूल स्टेशन का किया उद्घाटन, वाहनों को मिलेगा सुविधा

प्रकाश कुमार प्रतापपुर / चतरा

प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के बरूरा पंचायत के सुदुरवर्ती क्षेत्र रहरिया गांव में मंगलवार को बीआरएफसी के तहत तेजस्वी फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, बरूरा मुखिया मनिष सिंह, रामजी पासवान संचालक अजय यादव एवं सुरेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत रूप से पूजा कर फीता काटकर किया। तेजस्वी फ्यल के उद्घाटन से क्षेत्र में खुशी का मौहाल है। मौके पर चतरा विधायक श्री पासवान ने कहा कि प्रतापपुर प्रखंड धीरे-धीरे विकास की ओर बढ़ रहा है। रहरिया जैसा सुदुरवर्ती क्षेत्र में तेजस्वी फ्यूल स्टेशन खुलने से विकास हुआ है तथा यहां के आम-आवाम की पेट्रोल व डीजल खरीदारी में काफी सुविधा मिली है। संचालक अजय व सुरेन्द्र यादव ने बताया कि रहरिया में तेजस्वी फ्यूल स्टेशन को विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन के बाद से तेल की बिक्री किया जाएगा। ग्राहकों को उचित माप के साथ तेल दिया जाएगा।वहीं बीआरएफसी के निर्देशक अरविन्द कुमार ने बताया कि यह कंम्पन्नी नया है। चतरा जिला के रहरिया में पहला फ्यूल स्टेशन खोला गया है। यहां उचित माप के साथ अन्य पेट्रोल पंम्प से कम दरो पर डीजल व पेट्रोल की बिक्री किया जाएगा। आने दिन में इस जिला में चार और पेट्रोल खोला जाएगा। उद्घाटन के मौके पर पंसस सदस्य मुस्तफा खान, मुकेश पासवान, इस्तेयाक खान, शिवकुमार यादव, विश्वनाथ राम, प्रमोद भाई, सौरभ कुमार, पिन्टु यादव, मुस्तफा खान, आदिल खान, बिनोद प्रसाद, शिवनंदन यादव, मनौअर खान, रामधनी यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *