शराब के नशे में ओपीडी में डयूटी कर रहे थें डॉ. विनय शिकायत पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने लगाया फटकार

महिला कर्मियों ने डॉक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप, बीडीओ ने सुधरने का दिये नसीहत

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी सीएचसी में कार्यरत डॉ. विनय कुमार ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत मिले। सहिया सरिता देवी के शिकायत पर सीएचसी में पहुंचे प्रमुख सुनीता देवी, जीप सदस्य अनीता सिंह ने डॉक्टर विनय कुमार के खिलाफ जम कर हंगामा किये। साथ ही डॉक्टर विनय को जम कर फटकार लगाया। जनप्रतिनिधियों ने हजारीबाग उपायुक्त व सीएस से डॉक्टर विनय को हटाने का मांग किये है। सहिया सरिता देवी समेत सीएचसी में कार्यरत महिला कर्मियों ने जनप्रतिनिधियों से डॉक्टर विनय के द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने, रात में महिला कर्मियों के कमरे का दरवाजा खटखटाने का आरोप लगाया हैं। महिला कर्मियों ने कहा डॉक्टर विनय को रहने से हमलोग को ड्यूटी करने में भी परेशानी होने का भी शिकायत की।

कर्मियों के पीड़ा को सुन प्रमुख सुनीता देवी व जीप सदस्य अनीता सिंह, समाजसेवी प्रीतम सिंह, बैद्यनाथ महतो, निरंजन साव ने कहा कि डॉक्टर विनय का शिकायत डीसी से करेंगे।

डॉक्टर के शराब पीने पर हंगामा की सूचना पर केरेडारी बीडीओ विवेक कुमार सीएचसी पहुंचे। जहां बीडीओ ने शराब के नशे में धुत डॉक्टर को जम कर फटकार लगाएं। साथ पीड़ित कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से डॉक्टर के खिलाफ थाना व बीडीओ के नाम आवेदन मांगा। इसके अलावा बीडीओ ने सीएचसी के कर्मियों के उपस्थिति पंजी, ड्यूटी रोस्टर का जांच किए। जांच में बीपीएम राजीव रंजन, श्री कांत पाण्डेय, डॉक्टर अरुण अंशु, डॉक्टर मचेंद्र नाथ, डॉक्टर मो. कादिर बीते कई दिनों से गायब मिले। बीडीओ ने सभी कर्मियों का हज़ारी काट कर कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश सीएचसी प्रबन्धन को दिये।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!