बिरहोर परिवार का सप्ताह में दो दिन होता हैं स्वास्थ्य जांच व प्रत्येक दिन कराया जाता हैं भोजन
केरेडारी। एनटीपीसी के चट्टीबारियातू कोल परियोजना के एमडीओ रित्विक कोल प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा पगार बिरहोर कॉलोनी में मेडीकल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के डॉक्टर रतन कुमार के द्वारा बिरहोर कॉलोनी में रह रहे सभी बिरहोर परिवार का बुखार, मलेरिया, टायफायड, सर्दी, सुगर समेत अन्य बीमारियों का जांच किया गया। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा बिरहोरों को जरूरत के अनुसार दवाइयां भी दी गई। इसके अलावा रित्विक कोल प्रोजेक्ट के द्वारा बिरहोर परिवारों को पोषाहार युक्त भोजन भी दिया गया।
रित्विक प्रोजेक्ट के कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिरहोर परिवार के स्वास्थ्य जांच के लिए सप्ताह में दो दिन मेडिकल शिविर लगाया जाता हैं। ताकि इन्हें समय पर उचित इलाज हो सके। इन्होंने आगे कहा कि कंपनी के द्वारा बिरहोर परिवार को नियमित रूप से दोपहर में पोषाहार युक्त भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसका लाभ सभी बिरहोर परिवार उठा रहें।
मौके पर रित्विक कंपनी के शिवम सोनित, रवि सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 20
