केरेडारी। झारोटेफ के बैनर तले केरेडारी प्रखंड के कर्मियों ने विभिन्न मांगो को लेकर केरेडारी अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। झारोटेफ केरेडारी इकाई ने केरेडारी प्रखंड कार्यालय में शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, राज्यकर्मियों की सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष करने, केन्द्रीय कर्मियों के भाँति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता देने का मांग किए। इस संबंध केरेडारी इकाई ने कहा झारोटेक द्वारा कुल पाँच चरणों में राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, वहीं आज दूसरे चरण के तहत प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाने का अभियान चलाया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान झारोटेफ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार रवि, प्रखंड सचिव प्रदीप कुमार, अनिल कुमार राणा, तापेश्वर वर्गा, संजय कुमार, नन्दु रविदास, राहुल प्रकाश, अविनाश कुमार, प्रमोद दास, विपिन कुमार, पुनम वमी, देवेन्द्र कुमार दास, निरज, कृष्णा ठाकुर, अरविंद कुमार, दुखहरण महतो, मनमोहन ठाकुर, मजलूम अंसारी, हानश्याम कुमार, विजय कुमार प्रजापति, विनोद कुमार, राजेन्द्र कुमार, मोहन राणा बंदना कुमारी, रविशंकर मिश्रा, विक्रम, विजय कुमार, प्रयाग रजक, ब्रजेश कुमार, अजय कुमार, जलेश्वर महतो समेत कई लोग मौजूद थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 140