जंगली हाथियों के झुंड ने बड़कागांव में मचाया उत्पात, कुचल कर बुजुर्ग महिला की ली जान

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के चंदौल पंचायत स्थित लकुरा लहर खानी सोती के पास गुरुवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक 71 वर्षीय वृद्ध महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रोहनी देवी के रूप में हुई है, जो महुआ चुनने के बाद अपनी अस्थाई झोपड़ी में सो रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथियों का झुंड सूखे महुआ और पुआल की भूसी खाने के लिए झोपड़ी की ओर आया। और झोपड़ी में सो रही रोहनी देवी को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

मृतका की चार बेटियां थीं, जिनमें से दो की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी एक नातिन, रेखा कुमारी, अपनी नानी के साथ रहती थी और घटना के बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल था। वह मुआवजे की गुहार लगा रही है। घटनास्थल पर वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!