बड़कागांव। गिरिडीह के पटेल नगर में तेली समाज की एक बैठक भागवत साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में गिरिडीह समेत गढ़वा, पलामु, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, राँची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और देवघर जिला के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से भी उपस्थिति रही।
समाज के बीच सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने के लिए सर्वसम्मति से एक नया संगठन तेली साहू समाज संघर्ष समिति का गठन किया गया और अनुभवी एवं समाज के प्रति समर्पित नेता सुनील साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष चयनित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए भागवत साह ने बताया कि संगठन का कार्य क्षेत्र झारखण्ड समेत सम्पूर्ण भारत होगा। यह भी बताया कि सर्वसम्मति से चयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू जी जल्द ही राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार करते हुए झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चयनित होने के बाद सुनील साहू ने कहा कि हमारे तेली समाज के साथ आज भी जुल्म ज्यादती हो रहा है। सामाजिक चेतना के अभाव में लोग प्रतिकार भी नहीं कर पाते हैं। तेली समाज का वोट थोक भाव में प्राप्त करने वाली राजनीतिक पार्टी भी विपरित परिस्थितियों में मुंह फेर लेती है और राजनीतिक जागरूकता के अभाव में हमारा समाज सबकुछ सहते आ रहा है। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के माध्यम से झारखण्ड समेत सम्पूर्ण भारत में समाज के बीच सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने के लिए कठोर प्रयास किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से कुंज बिहारी साव, संजय स्नेही, मनोज गुप्ता, भुवनेश्वर साहू, सुदामा साव, नंदलाल साव , अशोक साव, मुरारी साव, राम विलास साव, जोधन नायक, रन्धिर साहू, प्रदीप गुप्ता, अशोक साहू, राजु रंजन प्रसाद, तारीक साव, राम प्रसाद मंडल, संतोष साव, राजेश साव, प्रभुनाथ गुप्ता, विनोद साव, कमलेश्वर साव, शिव शंकर साहू, श्यामदेव प्रसाद गुप्ता, मदन साहा, चेतलाल साव , चुरामन साव, गोपाल साव, चतुर्गुण साव, कमलेश प्रसाद, टिंकू साव, अनिल गुप्ता, राजेश कुमार साव समेत कई लोग शामिल रहें !

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे