बड़कागांव में ₹ 1200 किलो बिका जंगली सब्जी रुगड़ा (फुटका) लोगो के लिए बना पहला पसंद

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव दैनिक बाजार में इन दिनों साग सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। मक्का ₹25 में 2 किलो, भिंडी ₹10 किलो, पालक साग ₹20 किलो, कटहल ₹10 किलो, पटेल ₹20 किलो, झिंगी ₹20 किलो बिक रही है। वही मानसून प्रवेश करने के पास बाद, पहली बार बड़कागांव दैनिक बाजार में रुगड़ा (फुटका) आया और मटन से भी महंगा ₹1200 किलो बिका। इन दिनों बड़कागांव में ₹700 केजी मटन बिक रहा है। फुटका महंगे होने के बावजूद खरीदारों की मारा मारी देखी जा रही है। फुटका जंगलों में पाया जाता है और इसे सब्जी के रूप में लोग प्रयोग में लाते है। खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसके कई आयुर्वेदिक गुण भी हैं। इसके खाने से कई प्रकार की बीमारियां भी दूर होती हैं। बड़कागांव में दो प्रकार की फुटका पाए जाते हैं ,एक काले रंग की एवं दूसरा सफेद रंग की। काले रंग की फुटका खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और यह मानसून आने के अधिकतम 20 से 25 दिनों तक ही बहुत मुश्किल से बाजार मे उपलब्ध हो पता है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *