बड़कागांव 6 जुलाई को चेपाखुर्द मैदान में होगा विशाल जनसभा कई मंत्री विधायक होंगे शामिल

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

6 जुलाई को चेपाखुर्द में विस्थापन एवं 2013 जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त की जानकारी पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। उन्होंने संबोधन में कहा कि कंपनी करोड रुपए से भी अधिक की जमीन ओने पौने दाम में जमीन अधिग्रहण कर रही है। जो सीधा किसानों पर शोषण है। हमारी मांग है की कंपनी से 2013 भूमि अधिग्रहण नियम के तहत किसानों को मुआवजा मिले। इसके अलावा कट ऑफ डेट मैं भी सुधार की आवश्यकता है।

ताकि संपूर्ण लाभ किसानों को मिल सके। आगे श्री साव ने कहा कि किसानों की स्थिति को मजबूत करने के लिए 2013 भूमि अधिग्रहण नियम कानून अति आवश्यक है। 6 जुलाई को कंपनी के खिलाफ चेपाखुर्द गांव में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू, झारखंड प्रदेश के मंत्री राधा कृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, विधायक अंबा प्रसाद के अलावा कई इंडिया गठबंधन के कई विधायक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे , कांग्रेस सलाहकार तारिक हुसैन उर्फ बाबर , पदुम साव , धनु साव , राजेश कुमार , चंद्रिका साव , प्रेम साव , बबलू साव , ढुभन साव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *