हजारीबाग पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, केरेडारी से 4 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की हैं।  केरेडारी पुलिस ने छापामारी कर चार अपराधियों को बुंडू जंगल से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों को केरेडारी ने रविवार को जेल भेज दिया।

पुलिस को 06 दिसंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि बुण्डु जंगल में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना को अंजाम देने के लिए जुटे हुवे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बुण्डु और कोले मार्ग की ओर पैदल छापामारी अभियान चलाया। इसी दौरान शाम करीब 7:15 बजे जंगल के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मौजूद कुछ लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार अपराधियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधियों में अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह, समीर कुमार, राहुल कुमार, निखिल विश्वकर्मा शामिल हैं। पूछताछ में अर्जुन करमाली ने बताया कि वह कुख्यात आलोक गिरोह से जुड़ा है तथा राहुल तुरी की हत्या के बाद गिरोह संचालन की जिम्मेदारी वही संभाल रहा था। वह भैरव सिंह समेत अन्य नामों से लोगों को धमकाता था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि 23 नवंबर की रात गांव के रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या में वही शामिल था। पहले 7.62 एमएम पिस्टल से फायर किया गया था, लेकिन गोली फंस जाने पर कारबाइन से दोबारा फायर कर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अपराधी 06 दिसंबर को एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना में खनन कंपनी एवं ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार, गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *