प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डागबंग्ला के समीप शुक्रवार को अजित डिजिटल कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सेंटर के संचालक अजित कुमार, सुमंती देवी, समाजसेवी गुड्डू कुमार यादव, अखिलेश यादव, आशीष रजक, दोचंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
संचालक अजित कुमार ने बताया कि इस सेंटर में जाति, आवासीय, आय सहित सभी ऑनलाइन संबंधित कार्य किए जाएंगे। साथ ही सभी बैंकों के खातों से पैसे की निकासी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के खुलने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी और उन्हें अपने कामों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस मौके पर समाजसेवी गुड्डू कुमार यादव ने कहा कि इस सेंटर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सेंटर के संचालक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहें।
इस अवसर पर अखिलेश यादव, आशीष रजक, दोचंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








