प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को प्रतापपुर में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन संघर्षों का याद किया।
इस मौके पर प्रतापपुर ब्लॉक गेट के समीप ग्लैमर में लगे बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया और 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व भीम आर्मी प्रदेश प्रवक्ता डॉ योगेश कुमार दास ने की।
योगेश कुमार दास ने बताया कि बाबा साहब गरीब दलित साहित्य अन्य समाजों का उत्थान के लिए काम किए हैं। उन्ही की याद आज किया जा रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर के सामाजिक योगदान, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों पर भी प्रकाश में रखा। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, राजद नेता सन्मुख यादव, मंतोष कुमार दास, छोटू कुमार रौशन, मनोज दास, रंजीत कुमार दास सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








