बड़कागांव युवा विस्थापित संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर 3 दिसंबर से एनटीपीसी के कार्यों को करेंगे बंद

हजारीबाग। युवा विस्थापित संघर्ष समिति अपनी मांग कट ऑफ डेट को लेकर फिर से 3 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के संपूर्ण तथा कंपनी के गाड़ियों का परिचालन बंद कराएंगे। उक्त आशय की जानकारी युवा विस्थापित संघर्ष समिति ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर हजारीबाग को एक चिट्ठी लिखकर ( पत्रांक संख्या wss/281/25) जानकारी दी। धरना की शुरुआत 13 माइल बड़कागांव से शुरू की जाएगी। बता दें की युवा विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले जुगरा, बरवाडीह,आराहरा चेपाकलां,डाडीकलां,चेपाखुर्द,सिंदवारी तथा इत्यादि गांवों के सैकड़ो युवक-युवती 10 जून 2025 से अपनी मांगो के लेकर 105 दिनों तक 13 माइल में अनिश्चितकालीन महाधरना दिए थें। जिसके बाद त्रिपक्षीय वार्ता की गई थी,जिसका हल आज तक नहीं निकला।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *