बड़कागांव मुखिया रंजीत कुमार ने डेली मार्केट में सार्वजनिक चलंत शौचालय का किया उद्घाटन

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

बड़कागांव। प्रखंड के पश्चिमी और मध्य पंचायत डेली मार्केट में चंलत शौचालय का उद्घाटन मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं मुखिया रंजीत कुमार ने कहा कि यहां प्रत्येक दिन बाजार लगती है जिससे लोगों को शौचालय जाने के लिए काफी परेशानियां होती थी जिसे देखते हुए मुखिया मद से चंलत शौचालय लगाया गया है। ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए यहां पर चंलत सार्वजनिक शौचालय स्थापित किया गया। मेरा प्रयास है कि अपने पंचायत में विकास योजनाओं को धरातल पर अधिक से अधिक उतारना। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मुखिया मो तकरीमुल्लाह, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो इब्रहिम, वार्ड सदस्य किशोर कुमार, सुरेंद्र कुमार, जयनाथ महतो, राम लगन महतो, सुरेंद्र महतो, प्रभु सोनी,  महेन्द्र पासवन, संतोषी महतो के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *