बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बेलतू का किया दौरा, ग्रामीणों से शांति और भाईचारे का किए अपील

केरेडारी। सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान केरेडारी प्रखंड के बेलतू गांव में उत्पन्न हुए सांप्रदायिक तनाव के बीच बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी बेलतू पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुवे स्थानीय ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने का अपील किए।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने तनावपूर्ण स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “समाज की एकता और भाईचारा ही हमारी असली शक्ति है। विसर्जन के दौरान हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा इस दौरान लोग संयम से काम ले ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न हो।

विधायक ने विश्वास दिलाया कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर रहा है और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों से आगे आकर शांति व्यवस्था कायम रखने और गांव में फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का आग्रह किया।

विधायक के इस दौरे के दौरान एसडीएम हजारीबाग आदित्य पांडे, बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, केरेडारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि पुनम साव, आजसू पार्टी के मंडल अध्यक्ष पंकज साहा भाजपा नेता अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता महामंत्री नरेश महतो,पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री सिंह , शेर सिंह, कंचन यादव, समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *