सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस में विवादित गाना से दो समुदायों में झड़प, पत्थर बाजी में ग्रामीण समेत पुलिस कर्मी घायल

पुलिस प्रशासन बरती सख्ती 7 लोगों को हिरासत में, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतु में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस में विवादित गाना बजाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गया। झड़प के बीच दोनों समुदाय के बीच जम कर पत्थर बाजी हुई। जिसमें दोनों समुदाय के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बीच बचाव में पहुंचे केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार समेत कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय तौर पर प्राथमिक उपचार किया गया। घटना का सूचना मिलते ही हजारीबाग एस पी अंजनी अंजन व उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह घटना स्थल पहुंच कर मामले का जायजा लिए। और बेलतू में शांति व्यवस्था बहाल कराया। घटना के उपरांत बेलतू पुलिस छावनी में तब्दील हो गया हैं। एसडीओ आदित्या पांडे, केरेडारी अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल, डीएसपी पवन कुमार जिला बल व स्थानीय पुलिस के साथ कैंप कर रही हैं।

घटना बीते शनिवार रात्रि 8.30 बजे की हैं। घटना के संबंध में बताया जाता हैं बेलतू में सरस्वती पूजा का जुलूस युवाओं के द्वारा निकाला गया था। जुलूस के बेलतू मुख्य चौक के पास पहुंचते ही शराबी युवाओं ने विवादित गाना बजाना शुरू कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुवे हंगामा शुरू कर दिया। तू तू मैं मैं होते ही पत्थर बाजी शुरू हो गई। जिससे जुलूस स्थल में अफरा तफरी मच गया। इसी दौरान घटना की सूचना मिलते पहुंचे घटना में बचाव करने पहुंचे केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार को भी चोटे आई। हालांकि थाना प्रभारी विवेक कुमार ने सख्ती बरतते हुवे सामुदायिक दंगा होने से बचा लिया। साथ ही पूरे गांव में लोगों के मिलकर मामला को सुलझाया। इसके अलावा विवाद में शामिल 7 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र में शांति का माहौल हैं। बेलतू में एसडीओ के द्वारा धारा 144 लगा दिया गया हैं। लोगो को एक से अधिक के साथ घूमना सख्त मना हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *