बड़कागांव में रथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रथ खींचने वाले भक्तों की लगा रहा तांता मंदिर एवं मेले में पुलिस कि रही चौकसी

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

बड़कागांव राम जानकी मंदिर में जगन्नाथ पूजा रथ यात्रा मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूजा को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही तैयारियों में जुट गए थे। मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान जगरनाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की एवं अपने परिवार के लिए सुख व समृद्धि की कामना की।

रथ पूजा को लेकर मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें दुकानदारों के द्वारा भारी संख्या में मिठाई स्टॉल लगाए गए थे।

मान्यता है कि रथ पूजा पूजा की रोज मिठाई खरीदना एवं घर लाना शुभ माना जाता है। वहीं रथ यात्रा पूजा को लेकर शाम को भगवान जगनाथ भाई बलभद्र एवं बहन

सुभद्रा को सजी हुई रथ में बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राम जानकी मंदिर से रथ का भ्रमण के लिए शुभारंभ किया गया। भगवान जगन्नाथ का जयकारा लोग लगाते रहे । भगवान का रथ बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार, कुशवाहा मोहल्ला, सूर्य मंदिर से पुनः वापस मुख्य चौक होते हुए देर शाम हजारीबाग रोड स्थित रेंज ऑफिस प्रेम नगर मौसी बाड़ी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की आरती उतार एवं पूजा अर्चना कर स्वागत कर मंदिर में प्रवेश कराया गया। भगवान अब 9 दिनों तक मौसी बाड़ी में ही रहेंगे।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह घूम घूम कर स्थल निरीक्षण करते रहे तथा इनके नेतृत्व में मंदिर एवं मेंले में पुलिस बल तैनात किए गए थे । ताकि कहीं से किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो , ताकि शांति पूर्वक रथ यात्रा संपन्न हो सके । वहीं बड़कागांव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद में रथ यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के मनोबल को बढ़ाया एवं रथ खींचकर लोगों को जगन्नाथ रथ पूजा की शुभकामनाएं दी।

मौके पर उपस्थित लोगों में पुरोहित सतीश चंद्र मिश्रा, सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,पुजारी चिंतामणि महतो, पिंटू गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कुमार, बुधन महतो ,कृष्णा प्रजापति, कीर्तन महतो,संजय कुमार, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, सतनारायण महतो, भुनेश्वर महतो, किशोर कुमार ,संतोष ठाकुर, बंधन महतो ,जगन्नाथ महतो, रविंद्र श्रीवास्तव, पदुम महतो ,कोलेश्वर महतो एवं अन्य सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *