बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव अंबेडकर मोहल्ला स्थित रामचंद्र राम के घर के पास बिजली का तार गिरने से लोग बाल बाल बच गए। 10 दिन पहले भी इसी स्थान पर बिजली का तार गिर गया था, लोग बाल बाल बचे थे। चंदन गुरु ने बताया की उस दौरान बिजली तार में विद्युत प्रवाहित हो रहा था। जिस समय बिजली का तार गिरा उस समय रामचंद्र राम के घर के पास कुछ लोग बैठे हुए थे ।बिजली का तार में जैसे ही अचानक आग लगने लगी, वैसे ही लोग देखकर भाग गए। जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। राजू राम द्वारा बड़कागांव के विद्युत से सबस्टेशन में मोबाइल से जानकारी दी गई । उसके बाद बड़कागांव विद्युत सब स्टेशन से बिजली काट दी गई। तत्पश्चात बिजली मिस्त्री के द्वारा तार को जोड़ा गया। इस संबंध में रविदास महासभा नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ,रघुनाथ राम,रामवृक्ष राम, धर्मेंद्र राम राजू राम, रामचंद्र राम ,रामवृक्ष राम ने नया तार लगाने की मांग की है।बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रदीप प्रजापति ने बताया कि बिजली के तार बदलने के लिए विभाग के कार्यालय में मोहल्ले के लोगों के द्वारा आवेदन देना होगा। उसके बाद तार उपलब्ध करवा कर बदला जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








