बड़कागांव थाना प्रभारी ने पूर्व विधायक के पत्नि मोलनी देवी के निधन पर जताया शोक

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचे और उनके धर्मपत्नी स्वर्गीय मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की ।इस दौरान थाना प्रभारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।उन्होंने कहा कि स्व. मोलनी देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं सामाजिक व्यक्तित्व को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर पुअनी अभिषेक कुमार एवं मुखिया तकरीमुल्लाह खान उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *