रामलला शोभा यात्रा के साथ हजारीबाग से सैकड़ो राम भक्त पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सरकार से शांति व्यवस्था कराने का किए मांग

केरेडारी। हजारीबाग में राम नवमी से पूर्व रामलला शोभा यात्रा निकाल कर हजारीबाग से सैकड़ो राम भक्त मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास में पहुंच कर राम भक्तो ने हजारीबाग में शांति मय पूर्वक रामनवमी मनाने का मांग किया।

भक्तों के मुख्यमंत्री आवास में पहुंचने पर मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव ने राम भक्तों को बुलाकर इनके मांगो पर चर्चा किए। साथ ही उन्होंने रांची डीसी को मुख्यमंत्री के ओर से इनके मांगो को पुरा करने का निर्देश दिए। रांची डीसी राहुल कुमार सिंह ने हजारीबाग सदर डीएसपी हजारीबाग अंचलाधिकारी को सूचित करते हुवे इनके मांगो पर विचार करने की बात कहें।


मौके पर राम भक्त सनातन जागृति मंच के संगरक्षक अजय कुमार सिंह,  हिंदुत्व प्रचारक इंजीनियर अमन कुमार, अजय दास, रोशन झा, रवि महतो समेत कई राम भक्त मौजूद थे। बताते चले की राम लला शोभा यात्रा 5 मार्च को हजारीबाग बड़ा अखाड़ा से शुरू हुवा था, जो 10 मार्च को रांची पहुंचा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *