राजस्थान में फंसे प्रतापपुर के 8 मजदूर सकुशल पहुंचे घर, मजदूरों ने  मंत्री के कार्यों को सराहा

प्रकाश कुमार


प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के चन्द्री गोविंदपुर के अनंतपुर गाँव के 8 मजदूर राज स्थान में फंसे थें। मजदूरों ने वीडियो जारी कर सहायता का मांग किए। चन्द्रीगोविंदपुर के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ने मामले से झारखंड के मंत्री स्त्यानंद भोगता को अवगत कराएं। मंत्री के सार्थक पहल से राज स्थान में फंसे 8 मजदूर वापस घर पहुंचे।


इस संबंध में बताया जाता हैं की प्रतापपुर के अनंतपुर के रामनाथ भारती, मंटू कुमार, राहुल कुमार, राजय कुमार, मनोज कुमार, आनंद भारती, सोमर भारती व राजदेव भारती सभी राजस्थान काम के तलाश में पहुंचे। सभी श्रमिक एक बारूद कारखाने में काम करने गए, परंतु काम पसंद नही आया। काम नही करने पर स्थानीय लोग परेशान करने लगे इसी को लेकर उनलोगों ने एक वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाएं। चन्द्रीगोविंदपुर के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ने वीडियो देख कर मामले से मंत्री को।अवगत कराएं। मंत्री सत्यनाद भोक्ता ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर मजदूरों को राजस्थान से घर पहुंचाया गया। घर पहुंच कर मजदूरों ने मंत्री वा मुखिया प्रतिनिधि को धन्यवाद कहा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *