केरेडारी। एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा 33000 पेड़ लगाने के लिए हजारीबाग वन विभाग को 4 करोड़ 61 लाख 29 हजार का चेक सौंपा गया। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से ए.आई.जी शशि शंकर पाठक के उपस्थिति में एनटीपीसी परियोजना प्रमुख प्रभारी फैज तैय्यब ने हजारीबाग (पश्चिम) जिला के डी.एफ.ओ श्री सबा आलम अंसारी को चेक सौंपा गया। एनटीपीसी का उद्देश्य देश में ऊर्जा पूर्ति के साथ पर्यावरणीय व सामाजिक आवश्यकातओ को संतुलित करना भी है। ताकि वर्तमान व आने वाली पीढ़ी इसका उपयोग कर, समृध्द जीवन व्यापन कर सके। श्री फैज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों का एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं में अहम योगदन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किए।
मौके पर केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक शिव प्रसाद, अपर-महाप्रबंधक पवन कुमार रावत, बिरेंदर कुमार, बादाम परियोजना के उप-महाप्रबंधक श्रीकांत सिन्हा, एवं चट्टी बरियातु परियोजना के उप-महाप्रबंधक प्रवीन अखोरी, एवं वरिष्ठ प्रबंधक पंकज कुमार अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








